भक्तों के कल्याण के लिए अवतरित होते हैं भगवान-श्रीमहंत देवानंद सरस्वती

Dharm
Spread the love

प्रमोद गिरि


हरिद्वार, 15 सितम्बर। सप्त सरोवर भूपतवाला क्षेत्र की धार्मिक संस्था प्रभु हरनाथ मंदिर के परमाध्यक्ष श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के वरिष्ठ श्रीमहंत देवानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में बाबा हरिहर धाम में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का समाजसेवी ब्रह्मलीन महंत विजयानंद भारती महाराज की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में पुण्य आत्मा के कल्याण हेतु क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ओर संतो द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालु भक्तों को आशीर्वाद देते हुए श्रीमहंत देवानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि भक्तो के कल्याण के लिए भगवान समय समय पर अवतरित होते है और दुष्टों का संहार करते हैं और भक्तों का कल्याण करते हैं। भगवान श्री कृष्ण ने भक्तों के कल्याण के लिए अवतार लिया और सभी भक्तो का कल्याण किया। उन्होंने कहा कि पितृ पक्ष में पितरों के कल्याण के लिए श्रीमद् भागवत कथा सबसे सरल उपाय है।

जो कलीकाल के सभी संताप समाप्त कर जीवन को सुख शांति समृद्धि प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि हमे जीवन में कभी किसी जीव को कष्ट नहीं पहुंचना चाहिए। आत्मा सो परमात्मा परमात्मा सो परम गति जीव आत्मा को कष्ट पहुंचाने वाला व्यक्ति कभी सुख शांति समृद्धि नही भोगता। इस मौके पर जेतो मंडी पंजाब के महंत कमल दास महाराज ने कहा कि मां गंगा के तट पर गौ गंगा गीता माता पिता और सदगुरु देव महाराज की सेवा करने से जीवन के सभी संताप समाप्त हो जाते है।

कथा व्यास स्वामी मुक्तानंद पुरी महाराज ने कहा कि मां गंगा के तट पर श्रीमद भागवत कथा के आयोजन करने से मनुष्य के जीवन का कल्याण हो जाता है और पितरों का कल्याण होता है। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की कथा का श्रवण कराते हुए कहा कि कलिकाल में श्रीमद् भागवत कथा ऐसा सरल उपाय है। जो मनुष्य को जटिल से जटिल समस्याओं से छुटकारा दिलाकर जीवन में सुख शांति समृद्धि प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि जीवन के कल्याण के लिए श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण जरूर करना चाहिए।

इस अवसर पर महंत बाबा कमलदास, शिवदास दुबे, विनोद सैनी, मंजू सिंह, प्रियंका, साध्वी कमला, गंगा माता आई अस्पताल के प्रबंधक समाजसेवी ओपी बंसल, नगर निगम पार्षद अनिल मिश्रा, गीता कुटीर के प्रबंधक शिवदास दुबे, सप्तऋषि आश्रम के प्रबंध विनोद सैनी, दिनेश रिक्की, डा.प्रशांत, मेघराज सैनी सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने श्रीमद भागवत कथा का श्रवण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *