स्मैक के साथ एक दबोचा

Crime
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 24 अक्टूबर। मादक पदार्थो की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से स्मैक, इलेक्ट्राॅनिक तराजू व स्कूटी बरामद की है। कनखल थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बतया कि जगजीतपुर चैकी प्रभारी व कांस्टेबल पंकज देवली ने गश्त के दौरान जगजीतपुर स्थित नीलकंठ नेत्रालय के पास से संदिग्ध प्रतीत हो रहे स्कूटी सवार एक युवक को रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम आकाश उर्फ विकास निवासी शंकरवाला मौहल्ला जगजीतपुर कनखल बताया।

उच्चाधिकारियों के समक्ष ली गयी तलाशी में उसके पास से 6.37 ग्राम स्मैक तथा इलेक्ट्राॅनिक तराजू बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया। स्कूटी को भी सीज कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि स्मैक आदि मादक पदार्थो के अवैध धंधे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।