समाज के सभी वर्गो का विकास कर रही भाजपा सरकार-मदन कौशिक

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 1 दिसम्बर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। भूपतवाला में भाजपा के जन आशीर्वाद सम्मेलन को संबोधित करते मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के सभी वर्गो के विकास के लिए कार्य कर रही है। हरिद्वार में भूमिगत बिजली, रसोई गैस लाईन समेत तमाम विकास कार्य कराए गए हैं। जनता में भाजपा सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।

विकास कार्यो की बदौलत जनता के आशीर्वाद से 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर भारी बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाएगी। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से जनता खुश है। जनता से किए गए वादों को भाजपा सरकार ने पूरा करने का कार्य किया है। भाजयुमो जिला महामंत्री विदित शर्मा ने कहा कि देश का नौजवान भारतीय जनता पार्टी को विश्वास की निगाहों से देख रहा है।

नौजवानों को रोजगार देने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। सैकड़ों विकास योजनाओं को धरातल पर उतारकर आम जनमानस को इसका सीधा लाभ दिया गया।

इस दौरान सीताराम बडोनी, रामअवतार शर्मा, संजीला शर्मा, रितेश, सन्नी गिरी, लक्षित भारद्वाज, रोहित भटनागर, विकल राठी, संजू सुल्तान, धीरज, तरुण नैयर, विपिन शर्मा, चंद्रकांता भाटिया, चंद्रा चैहान, अंकुश भाटिया, चिराग भाटिया, मोहित रियाल, नमन शर्मा, महेश, मीना रावत, हेमलता जोशी, सुधा त्यागी, मीना ठाकुर, दीपा, गीता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *