विडियो :-सपा कार्यकर्ताओं ने किया मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविन्द यादव का स्वागत

Politics
Spread the love

राहत अंसारी


उत्तरी हरिद्वार में की जाए अस्पताल व डिग्री कालेज की स्थापना-महंत शुभम गिरी
हरिद्वार, 28 अगस्त। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविन्द यादव का ललताराव पुल स्थित कार्यालय पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महंत शुभम गिरी के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विभिन्न मुद्दों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने बैठक भी की। बैठक को संबोधित करते हुए अरविन्द यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को कमर कस लेनी चाहिए। सपा ही उत्तराखण्ड का विकास कर सकती है।

सपा ही सभी वर्गो को साथ लेकर चल सकती है। उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ता सपा की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाए। युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव व डा.राजेंद्र पाराशर ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते महंगाई लगातार बढ रही है। पेट्रोल डीजल के दामों पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा निश्चित तौर पर बेहतर प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महंत शुभम गिरी ने बैठक में निर्णायक मुद्दों पर बोलते हुए कहा कि उत्तरी हरिद्वार में अस्पताल एवं डिग्री कालेज का निर्माण, लघु व्यापारियों के लिए फूल मण्डी, संत महापुरूषों के लिए भूसमाधि के लिए स्थान, देवस्थानम बोर्ड को जल्द से भंग किया जाए।

मां गंगा में बहाए जा रहे गंदे नालों को टैप किया। शमशान घाट के पास वाहन पार्किंग के लिए स्थान के लिए उपलब्ध कराया जाए। ऋषिकेश आईडीपीएल को खोला जाए, चामुण्डा देवी मंदिर को श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोला जाए। साथ ही हाऊस टैक्स माफ किया जाए सहित राजा विजय सिंह एवं उमराव सिंह की प्रतिमा भी स्थापित की जानी चाहिए। भूकानून जल्द से जल्द लागू किया जाए। महंत शुभम गिरी ने कहा कि सभी मांगों पर सपा कार्यकर्ता वृहद स्तर से जनजागरूकता अभियान चलाएंगे। इस अवसर पर उज्जवल सिंह, अमित कुमार, शिवम सिंह, कपिल जौनसारी, साजिद अंसारी, मशकूर कुरैशी, जयराम शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *