अखिलेश यादव के जन्म दिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटा और मरीजों को फल वितरित किए

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 1 जुलाई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 50वें जन्म दिन पर प्रदेश उपाध्यक्ष डा.राजेंद्र पाराशर, प्रदेश सचिव महंत शुभम गिरी व महानगर अध्यक्ष लवकुमार दत्ता के संयोजन में ललतारो पुल स्थित शहर सपा कार्यालय केक काटकर एवं जिला अस्तपाल में मरीजों को फल वितरित कर सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की दीघार्यू की कामना की। इस दौरान सपा प्रदेश उपाध्यक्ष डा.राजेंद्र पाराशर व प्रदेश सचिव महंत शुभम गिरी ने कहा कि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री काल में यूपी में किए गए विकास कार्यो को आज भी जनता याद करती है।

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के प्रयास किए। लेकिन आज भाजपा की गलत नीतियों के चलते उत्तर प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। जात पात के नाम पर लोगों को बांटने का काम किया जा रहा है। सपा सभी वर्गो को साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड में सपा मजबूत हो रही है। आगामी लोकसभा एवं नगर निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। महानगर अध्यक्ष लवकुमार दत्ता ने कहा कि अखिलेश यादव की विकासवादी सोच को आगे बढ़ाते हुए सपा को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। युवा वर्ग लगातार सपा की रीति नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी के साथ जुड़ रहा है।

बिना भेदभाव के पार्टी में सभी को उचित सम्मान दिया जाता है। अखिलेश यादव लगातार भाजपा की जनविरोधी नीतियों का खुलकर सामना कर रहे हैं। विपक्ष पर दबाव बनाकर भाजपा अपनी औछी मानसिकता दर्शा रही है। इस अवसर पर सोमनाथ प्रधान, मांगेराम प्रधान, अजय अग्रवाल, नेमचंद कोरी, मंगल सिंह, वसीम, सुभाष सिंह, जयराम सैनी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *