स्पर्श गंगा टीम ने बांटे मास्क व सेनेटाइजर

Social
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 3 मई। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक के आह्वान तथा स्पर्श गंगा की राष्ट्रीय संयोजिका आरुषि निशंक के दिशा निर्देशन में स्पर्श गंगा टीम दिन रात जरूरतमंद लोगों की मदद कर रही है। मदद के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को भागीरथी पुरम में जरूरतमंद लोगों को समाजसेवी डा.विशाल गर्ग व स्पर्श गंगा परिवार की टीम ने 122 लोगों को सैनेटाइजर मास्क वितरित किए।

डा.विशाल गर्ग ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सभी को लाॅकडाउन का पालन करते हुए घरों में रहना चाहिए। जरूरत होने पर ही घर से निकलें। बाहर निकलते समय मास्क पहनें और हाथों को बार बार सेनेटाइजर या साबुन से धोयें। स्पर्श गंगा परिवार की टीम की ओर से प्रत्येक वार्ड व मोहल्ले में सैनिटाइजर और हाथ से बने मास्क वितरित किए जाएंगे। इस दौरान धर्मेंद्र, मनोज शर्मा, मधुकर बेलवाल, साक्षी सिंह, मीनाक्षी, अक्षर लखेड़ा, विक्रम सिंह आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।