बाल गृह के बच्चों को भेंट किया खेल का सामान

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार,18 अप्रैल। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्राण्ड एम्बेसडर एवं इनरव्हील क्लब की प्रेसीडेंट डा.मनु शिवपुरी ने अपनी टीम की सदस्यांें सीमा चोपड़ा, सीमा गुप्ता, पायल मित्तल, जया कौर, मृणाली शर्मा, अर्क शर्मा के साथ रोशनाबाद स्थिल बाल गृह में रह रहे बच्चों को खेल का सामान वॉलीबॉल नेट सेट, बैडमिंटन सेटस, क्रिकेट किट प्रदान की।

इस अवसर पर मनु शिवपुरी ने कहा कि परिवार सा बिछुड कर या अन्य दूसरों कारणों से बाल गृह में रह रहे बच्चे भी समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि ऐसे बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग करें। मनु शिवपुरी ने बच्चों को मोटिवेट करते हुए कहा कि बहुत अधिक तनाव झेल रहे इन बच्चों को प्रेरणा की बहुत अधिक आवश्यकता है।

प्रेम एवं प्रेरणा देने से इनके जीवन में बदलाव संभव है। इस दौरान बच्चों को योगाभ्यास भी कराया गया। साथ ही बाल गृह के अधीक्षक प्रशांत शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित भी किया गया।