एसएसपी ने किया शिकायत प्रकोष्ठ शाखा का निरीक्षण

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 28 जुलाई। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस. ने पुलिस कार्यालय, शाखा शिकायत प्रकोष्ठ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने शाखा में नियुक्त कर्मचारीगण को सभी शिकायतों को जांच के लिए समय से अग्रसारित करने के साथ ही जांच में गुणवत्ता लाने हेतु निर्दशित किया तथा शिकायती प्रार्थना पत्रों की पेंडेंसी की जानकारी लेते हुए प्रार्थना पत्रों का डिस्पोजल किये जाने हेतु निर्देशित किया। एस.एस.पी. ने शाखा में उचित साफ-सफाई रखने, रजिस्टर व राजकीय अभिलेखों के अद्यतन होने पर शाखा में नियुक्त कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए रिवॉर्ड प्रदान किया। इस अवसर पर एएसपी सीओ सदर डा.अशोक भदाणे, सीओ कार्यालय बिजेंद्र दत्त डोभाल व सीओ बुग्गावाला राकेश रावत मौजूद रहे।