कमल खडका
पं. गोपाल कृष्ण बडोला अध्यक्ष और मनीष राजेन्द्र गुप्ता बने सचिव
हरिद्वार, 19 अगस्त। ब्रह्मपुरी सुधार समिति की चुनावी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विजय शर्मा एवं संचालन पूर्व अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने किया।
समिति का कार्यकाल पूर्ण होने पर नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए सर्वसम्मिति से पण्डित गोपाल कृष्ण बडोला को अध्यक्ष, मनीष राजेन्द्र गुप्ता को सचिव और हरीश सेठी को कोषाध्यक्ष हर्षध्वनि के बीच चुना गया। समिति का कार्यकाल 5 वर्ष का निर्धारित है।
नवनियुक्त अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बडोला ने कहा कि हर प्रकार से क्षेत्र का विकास ही हमारी प्राथमिकता होगी। सचिव मनीष राजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा प्रदान करते हुए पूरे क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कोषाध्यक्ष हरीश सेठी ने कहा कि क्षेत्रीय नागरिकों की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। नई कार्यकारिणी का सभी उपस्थिति सदस्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से गोपाल शर्मा, गिरीश डंडरियाल, विजयपाल सिंह, विजय शर्मा, पं. गोपाल कृष्ण बडोला, नरेन्द्र विश्वनोई, मनीष गुप्ता, हरिश सेठी, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, जितेन्द्र विद्याकुल, प्रवीन शर्मा, जुगल किशोर, रजनीश शर्मा, राजकुमार, श्रीमती गोमती मिश्रा, श्रीमती भारती बिष्ट आदि उपस्थित रहे।