सुमन नगर व चार अवैध कॉलोनियों को किया सील

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार: हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के द्वारा अवगत कराया गया कि सुमन नगर थाना रानीपुर के अन्तर्गत अनधिकृत रूप से अवैध कालोनियॉ विकसित किये जाने की शिकायत प्राप्त होने पर उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण/जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देश पर प्राधिकरण की टीम द्वारा थाना रानीपुर के अन्तर्गत सुमन नगर में विकसित की जा रही अनधिकृत कालोनी बालाजीपुर एवं ग्रीन वैली नामक अवैध कालोनी आदि को चिन्हित कर प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर सभी अवैध कालोनाईजर्स/हितबद्ध व्यक्तियों को नोटिस निर्गत किये गये ।

नोटिस निर्गत किये जाने पर भी संबंधित कालोनाईजर/हितबद्ध व्यक्ति द्वारा प्राधिकरण में अवैध कालोनियों को नियमतीकरण किये जाने के सम्बन्ध मे नक्शा प्रस्तुत न किये जाने पर सचिव, हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा चिन्हित अनधिकृत कालोनी जसपाल पवांर बंधा रोड (सुमन नगर), मनोज, बंधा रोड (सुमन नगर), ग्रीनवैली बंधा रोड, सुमन नगर, मनोज आदि बंधा रोड, नं. 03 सुमन नगर, बालाजीपुरम बंधा रोड सुमन नगर को दिनांक 7अप्रैल में सील करने के आदेश पारित करते हुए।

माध्वानन्द जोशी अधिशासी अभियंता, टी0पी0नौटियाल सहायक अभियंता, गोपाल कृष्ण शर्मा प्राधिकरण अधिवक्ता व बलराम सिंह अवर अभियंता को निर्देश दिये जाने पर दिनांक 8 अप्रैल को प्राधिकरण टीम द्वारा पांचों अवैध कालोनियों को सील कर दिया गया । प्राधिकरण अधिकारियों द्वारा अवैध कालोनियों के विरूद्ध सील व ध्वस्त करने की कार्यवाही लगातार जारी रखने के निर्देश प्राधिकरण टीम को दिये गये।