हरिद्वार, 9 सितम्बर। भाजपा नेता लव शर्मा को नगर निगम में पार्षद नामित किए जाने पर उनके समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। मंगलवार देर रात लव शर्मा को पार्षद नामित किए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक एवं शुभचिंतक ढोल-नगाड़ों के साथ उनके निवास पर पहुंचे और आतिशबाजी करते हुए मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने कहा कि लव शर्मा लंबे समय से संगठन एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं।
संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सरल एवं सहज व्यवहार तथा जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता को देखते हुए उन्हें नगर निगम हरिद्वार में नामित पार्षद की जिम्मेदारी मिलना कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है। समर्थकों ने विश्वास व्यक्त किया कि लव शर्मा अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए हरिद्वार के विकास तथा जनहित से जुड़े विषयों को नगर निगम में प्रभावी ढंग से उठाएंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।
लव शर्मा ने जिला संगठन, प्रदेश संगठन, उत्तराखंड सरकार, वरिष्ठजनों, कार्यकर्ताओं एवं सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए हरिद्वार के विकास, जनसेवा और जनहित में योगदान करना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बिंदरपाल, अरविंद कुशवाहा, मनोज कुमार, शुभम सैनी, प्रवीण पाल, सुधीर कुमार, नकलीराम, नीरज राठौर, सचिन चौधरी, मनोज शर्मा, राहुल शर्मा, प्रवीण श्रीवास्तव, अर्जुन श्रीवास्तव, मनोज चौहान, डा.बी.चन्द, वर्षा, नीलम, शालिनी, अमित शास्त्री, नीलिमा शास्त्री, महिपाल सिंह, वीना अरोड़ा, अर्जुन त्यागी सहित बड़ी संख्या में समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।


