संगठन के प्रति समर्पित रहकर ही सेवा भाव को पूर्ण किया जा सकता है-स्वामी रूपेंद्र प्रकाश

Dharm
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 21 जून। भारत विकास परिषद की पंचपुरी शाखा की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जगजीतपुर स्थित होटल में आयोजित किया गया। अधिष्ठान अधिकारी व प्रांतीय महासचिव मनीषा सिंहल ने अध्यक्ष कुशलपाल सिंह चैहान, सचिव संजीव कुमार लाम्भा, कोषाध्यक्ष लालसिंह, संगठन सचिव डा.शिव कुमार चैहान, समन्वयक द्विजेंद्र पंत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निखिल वर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन कुमार, संयुक्त सचिव वैभव दत्ता, कार्यकारिणी सदस्य विकास देशवाल, ललित जोशी, वीपी सैनी, मयंक पोखरीयाल एवं विधा सागर शर्मा को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथी महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहा कि व्यक्ति संगठन के प्रति समर्पित रहकर ही मानव व समाज के लिए सेवा भाव को पूर्ण कर सकता है।

परिषद के कार्यकर्ता अपने कार्य में व्यस्त रहने के बावजूद वंचित व गरीब लोगों की जिस प्रकार सहायता कर रहे हैं। वह प्रशसंनीय है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों व कार्यकारिणी को बधाई देते हुए हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष बीपी गुप्ता ने कहा कि परिषद एक अराजनैतिक संगठन है। जो वर्ष 1962 से समाज के वंचित व गरीब लोगों के लिए कार्य करता आ रहा है। उन्होंने परिषद के इतिहास व उद्देश्य पर प्रकाश डाला। पंचपुरी शाखा के नवनियुक्त अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता कुशलपाल सिंह चैहान ने पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वाहन करते हुए संगठन की उन्नति के लिए कार्य करेंगे। प्रांतीय सचिव मनीषा सिंहल ने कहा कि परिषद का परिवार निरंतर विस्तार ले रहा है।

ऊर्जा और जल संरक्षण पर मिल कर काम करने की आवश्यकता है, सबको इसकी शुरुआत आज से ही करने का संकल्प लेंना चाहिए। प्रांतीय महिला संयोजिका सुगंध जैन ने कहा कि हम सभी आधुनिकता की अंधी दौड़ में शामिल होने को ही जिंदगी समझ बैठे हैं और अपनी जड़ों से दूर होते जा रहे हैं। समाज में दिशाहीन लोगों को उनके कर्तव्यों का बोध करवाना भी परिषद के मुख्य उद्देश्यो में से एक है। परिषद महिलाओं के उत्थान और स्वास्थ्य को लेकर जागरूक अभियान भी चला रही है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश, प्रांतीय अध्यक्ष बीपी गुप्ता, महिला संयोजिका सुगंध जैन, प्रांतीय सचिव मनीषा सिंहल, संगठन सचिव ललित पांडे, प्रांतीय मीडिया प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विनोद चैधरी, ठेकेदार धर्मपाल सिंह, धर्मेंद्र चैधरी, श्रीमती सीमा चैहान, सुशील कुमार शर्मा, योगेश सिंहल, एसके शर्मा, तुषार गौतम आदि ने नवीन कार्यकारणी का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *