निमंत्रण पत्रों और अन्य वस्तुओं पर देवी देवताओं के चित्र छापे जाने पर लगायी जाए रोक-महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी

Haridwar News
Spread the love

राकेश वालिया


हरिद्वार, 29 नवम्बर। बाबा वीरभद्र सेवाश्रम न्यास के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी फरसे वाले बाबा ने कहा कि देवी देवताओं का अपमान बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगां उन्होंने कहा कि देवी देवता सभी के लिए पूज्यनीय हैं। शादी विवाह के निमंत्रण पत्रों और अन्य वस्तुओं पर देवी देवताओं के चित्र छापे जा रहे हैं। जिन्हें उपयोग के बाद कूड़े में फेंक दिया जाता है।

इससे सनातन धर्म के देवी देवताओं का अपमान होता है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वामी गर्व गिरी महाराज ने कहा कि शादी विवाह के निमंत्रण पत्रों और दूसरी चीजों के पैकेट पर हिंदू देवी देवताओं के चित्र छापे जाने पर रोक लगनी चाहिए। जिससे देवी देवताओं के अपमान को रोका जा सके।

महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी महाराज ने उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की सकुशल वापसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *