तीन टप्पेबाज दबोचे

Uncategorized
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 6 फरवरीं नगर कोतवाली पुलिस ने गंगा घाटों पर स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं की जेब तराशी और सामान चोरी करने वाले तीन टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान विष्णु घाट पुल से गिरफ्तार किए गए टप्पेबाजों शंकर पुत्र साधू निवासी हम्मीर पुल कच्ची बस्ती सवाई माधोपुर जिला सवाई माधोपुर राजस्थान, प्रवीन पुत्र गुल्लू निवासी हिम्मत नगर तहसील प्रातिंज जिला साबर कान्ठा गुजरात व गंगा पत्नी शंकर गुजराती निवासी दशहरा मैदान ददबरी कोटा थाना ददबरी जिला कोटा राजस्थान के कब्जे से ब्लेड कटर बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम में एसआई मनोज गैरोला, एसआई प्रवीन रावत, महिला कांस्टेबल हेमलता, कांस्टेबल बृजमोहन व रमेश चैहान शामिल रहे।