सर्वश्रेष्ठ न्त्यांगन कला केंद्र की तीन छात्राओं ने कत्थक नृत्य परीक्षा में किया टॉप

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 15 सितम्बर। प्रयाग संगीत समिति प्रयागराज द्वारा आयोजित कत्थक नृत्य परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ नृत्यांगन कला केंद्र की तीन छात्राओं ने अलग-अलग आयु वर्ग में टॉप किया है। गुरु भवानी सिंह और गुरु इंदु सिंह ने बताया कि अगस्त में प्रयाग संगीत समिति प्रयागराज द्वारा हरिद्वार के अलग-अलग केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया था। परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। गुरू ज्ञानेश्वरी ने सभी प्रतिभागियों की परीक्षा ली। परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ नृत्यांगन कला केंद्र की ईशानी खंडेलवाल (3 वर्ष) ने जूनियर वर्ग कत्थक नृत्य में प्रथम, शांभवी गर्ग (9 वर्ष) ने सीनियर वर्ग कत्थक नृत्य में प्रथम और नैना रावत (17 वर्ष) ने कत्थक की प्रभाकर परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर सर्वश्रेष्ण नृत्यांगन कला केंद्र, परिजनों और हरिद्वार का नाम रोशन किया है।
गुरु भवानी सिंह ने बताया कि चार वर्ष की उम्र से बच्चे कत्थक नृत्य सीखना शुरू करते हैं।

छह वर्ष में प्रभाकर की डिग्री मिलती है। नृत्य सिखाने के लिए प्रभाकर होना आवश्यक है। परिजनों ने बताया कि बच्चे पढ़ाई के साथ साथ कत्थक नृत्य भी सीखते हैं। संस्थान की दिग्वि अरोड़ा, आर्या गुप्ता, वैभवी नौटियाल, गौरिष्ठा मोंगा, वर्णिका तुंबडिया, अनिका चक्रवर्ती, शानवी कंसल, राधा वशिष्ठ, अदिति रावत, त्रिशा सिंह, मौलश्री बंसल, मेहर, न्याधा तायल, गम्या भगत, अन्वीशा काला, काशवी मदान, अत्रिका अग्रवाल, शानवी सिंह, कुहू मित्तल , यशविता सरीन, राव्या माटा, नेहा, कनक, उन्नति कश्यप, राबिया शर्मा, विलीना, श्रीजी त्रिपाठी, हर्षिता, अवनी, परधी, नैन, अनन्या, समृद्धि, वेदिका, हर्षिता, दिव्या अरोड़ा, धन्या मिनोचा, शिव्या शर्मा, रिहाना, राव्या माटा आदि ने भी परीक्षा में सफलता प्राप्त की।