पच्चीस हजार के इनामी को चाकू सहित दबोचा

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 13 दिसम्बर। थाना सिडकुल पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी को नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी रवि उर्फ सिकन्दर निवासी रावली महदूद हाल निवासी भगत सिंह चैक रेलवे लाईन के पास झुग्गी झोंपड़ी रानीपुर कोतवाली में दर्ज चोरी के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ पच्चीस हजार का इनाम भी घोषित किया था। चाकू बरामद होने पर उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसएसआई शहजाद अली व कांस्टेबल गजेंद्र शामिल रहे।