यूकेडी नेता दीपक गौनियाल हुए कांग्रेस में शामिल

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 28 दिसम्बर। यूकेडी नेता दीपक गौनियाल बृहष्पतिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। सुभाषघाट पर कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने दीपक गौनियाल को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करायी। दीपक गौनियाल के साथ ऑटो यूनियन नेता पवन अरोड़ा, धीरज बाली, शिवम ठाकुर सहित दर्जनों कार्यकर्ता भी कांग्रेस में शामिल हुए।

कांग्रेस में शामिल होने पर पूर्व नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविन्द कुमार ने दीपक गौनियाल का स्वागत करते हुए कहा कि युवा वर्ग की कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर लगातार पार्टी से जुड़ रहा है। दीपक गोनियाल के आने से कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि दीपक गौनियाल के राजनीतिक अनुभव का लाभ कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेगा।

इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल, मुरली मनोहर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शर्मा, राजेंन्द्र भरद्वाज, विजय प्रजापति, विपिन पेवल, नितिन तेश्वर, जतिन हांडा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र चैटाला, उपेंद्र धीमान, हरिद्वारी लाल, नीटू शर्मा, अमन शर्मा, विजय, सतेंद्र, कालू, सुधीर, अजय कन्नोजिया, विनय कुमार, अनुज, जितेंद्र, पंडित, विवेक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *