यूकेडी कार्यकर्ताओं ने की चुनाव तैयारियों को लेकर चर्चा

Politics
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार, 5 जुलाई। उत्तराखंड क्रांति दल की शिवालिक नगर में सम्पन्न हुई बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजीव देशवाल ने कहा कि मंहगाई बढ़ती जा रही है। पेट्रोल डीजल के दामो में निरन्तर वृद्धि की जा रही है। खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने से महिलाओं के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। जनता की समस्याओं को दूर करने के बजाए भाजपा सरकार मुख्यमंत्री बदलने में व्यस्त हैं।

भाजपा शासन में व्यापारी, किसान, मजदूर सभी परेशान हैं। प्रदेश में विकास पूरी तरह ठप्प हो गया है। भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान जनता अब बदलाव के मूड में है और उक्रांद को विकल्प के रूप में देख रही है। जनता से मिल रहे समर्थन से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव में यूकेडी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगा। केंद्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र वशिष्ट ने कहा कि चुनाव को लेकर कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं। कार्यकर्ताओं के उत्साह व जनता के समर्थन से यूकेडी प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे।

केंद्रीय संगठन मंत्री चौधरी ब्रजवीर सिंह ने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में यूकेडी जिले की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। बुद्धिजीवी और समाजसेवी तथा साफ सुथरी छवि के चेहरों को चुनाव प्रत्याशी बनाया जाएगा। जिससे एक बेहतर उत्तराखंड का निर्माण किया जा सके। इस दौरान बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों ने दल के कार्यकर्ता सत्य प्रकाश भट्ट की अकस्मात मृत्यु पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष नीरज धीमान, जिला संगठन मंत्री शहजाद अली, सुरेश कुमार, जिला मंत्री गौरव गुर्जर, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, कार्यालय प्रभारी धर्मेंद्र यादव, महामंत्री प्रताप सिंह, बबली, विकास सिंह, गीता सैनी आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *