शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में किया एकता दौड़ का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 27 अक्तूबर। शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में पुलिस लाइन रोशनाबाद में जनपद के विभिन्न थानों एवं पुलिस लाइन पीएससी के कर्मचारियों द्वारा आपसी एकता का संदेश देते हुए 7 किलोमीटर की एकता दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न थानों, पुलिस लाइन, पीएसी से आए 70 कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। सहायक पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी लाईन सुश्री रेखा यादव ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। प्रतिभागियों द्वारा एकता का संदेश देते हुए 7 किलोमीटर की दौड़ पूरी की गई।

दौड़ में कांस्टेबल सचिन कुमार, पुलिस लाइन ने प्रथम, कांस्टेबल घुड़सवार पुलिस पप्पू सिंह ने द्वितीय एवं कांस्टेबल चालक वीरेश कुमार आईआरबी प्रथम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुश्री रेखा यादव के द्वारा कर्मचारी गणों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जितेंद्र जोशी (प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन) उपनिरीक्षक भारत सिंह एवं उप निरीक्षक अरविंद राणा उपस्थित रहे।