देखे विडियो:-उत्तरांचल पंजाबी समाज के युवा पदाधिकारियो ने किया मॉ गंगा का दुग्धाभिषेक व मिष्ठान वितरण

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 5 अगस्त। उत्तरांचल पंजाबी महासभा युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अक्षय मल्होत्रा के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने अयोध्या मे श्रीराम मंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी मे गंगा का दुग्धाभिषेक कर मिठाई बांटी। महामंत्री कुंज भसीन ने कहा कि मंदिर निर्माण शुरू होना बहुत ही हर्ष का विषय है। 500 साल बाद यह खुशी का अवसर आया है।

प्रत्येक भारतवासी इस शुभ अवसर को पर्व के रूप मे मनाकर गर्व का अनुभव कर रहा है। चेयरमैन रोहित सहगल ने कहा कि प्रत्येक हिन्दू को अपने घर में पांच दिए जरूर जलाने चाहिए। प्रभारी दीपक टंडन ने कहा कि आस्था को सच होते व साकार रूप लेते देखना बेहद ही रोमांचित करने वाला क्षण है।

जिला संयोजक अक्षत कुमार, चेतन कोचर ने कहा कि रामलला की कृपा से जल्द ही कोरोना जैसी महामारी जल्द नष्ट होगी। जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, जिला संगठन मंत्री केतन सहगल ने कहा कि इस शुभ अवसर पर प्रत्येक हिंदू अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस दौरान श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ भी मौजूद भी रहे।

—————————-