राजेंद्र चौटाला चुने गए प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोड़ा कार्यकारी अध्यक्ष, मयंक मूर्ति भट्ट प्रदेश महामंत्री, भागवत अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 27 अप्रैल। प्रदेश व्यापार मंडल के अधिवेशन में राजेंद्र चौटाला प्रदेश अध्यक्ष, सुमित अरोड़ा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, मयंक मूर्ति भट्ट प्रदेश महामंत्री एवं भागवत अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष चुने गए। ललतारौ पुल के समीप स्थित गुरूद्वारा गुरू ंिसह सभा में प्रदेश संरक्षक अरविन्द कुमार की अध्यक्षता एवं कार्यसमिति सदस्य सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट के संचालन में आयोजित अधिवेशन के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश संरक्षक सरिता पुरोहित एवं मुरली मनोहर ने कहा कि प्रदेश व्यापार मंडल गैर राजनीतिक संगठन है।

व्यापार मंडल की सभी इकाईयों द्वारा सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारियों के नेतृत्व में प्रदेश व्यापार मंडल नई ताकत के साथ कार्य करेगा। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चैटाला ने आभार व्यक्त करते हुए कहा की प्रदेश के व्यापारियों ने उन पर जो विश्वास जताया है। उसे कायम रखते हुए सभी को साथ लेकर व्यापारी हितो के लिए काम करेंगे। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश व्यापार मंडल प्रदेश के व्यापारियों की आवाज बनेगा। व्यापारियों को एकजुट कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश व्यापार मंडल अनेक विचार धाराओं का समूह है।

जिसमे तमाम राजनीतिक दलों से जुड़े व्यापारी शामिल हैं। प्रदेश महामंत्री मयंक मूर्ति भट्ट ने कहा कि व्यापारी वर्ग अब जाग गया है और किसी के बहकावे में नहीं आएगा। किसी को भी व्यापारियों का राजनीति के लिए इस्तेमाल नहीं करने दिया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष भागवत अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करेंगे। शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी के नेतृत्व में व्यापारी एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे। व्यापरी नेता किशन बजाज ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान विशाल गोस्वामी, चंदशेखर गोस्वामी, दीपक गोनियाल, महामंत्री राजेश शर्मा, विभास सिन्हा, योगेश भारद्वाज, हेमंत कश्यप, अजय अरोड़ा, राजकुमार, दीपचंद, हिमांशु राजपूत, सागर कुमार, मनोज सिरोही, मनीष जैन, सनी वर्मा, राहुल चैहान, रजत शर्मा, बसंत अरोड़ा, अतुल गोसाई विमल सक्सेना, सुमित चैधरी, अमन गर्ग, सरदार कोमल सिंह, सुमित शर्मा, पुनीत त्रिपाठी, राहुल चैहान, राजकुमार अग्रवाल, राहुल चैहान, महेश शर्मा, मुकुल कश्यप, गोकुल सिंह रावत, प्रदीप कुमार, जितेन्द्र विज, हरप्रीत सिंह चड्डा, विक्की जुनेजा, मोहन सिंह, हरीश द्विवेदी, संजीव कुमार, सचिन पंचभैया, सचिन गौतम, रजत शर्मा, राहुल दीक्षित, अभिषेक गौड़ आदि सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *