प्रदेश में चलेगा सत्यापन अभियान

Uttarakhand
Spread the love

तनवीर

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहां कि उत्तराखंड शांत प्रदेश है। धर्म एवं संस्कृति का केंद्र है।राज्य में धार्मिक उन्माद एवं उपद्रवियों के लिए कोई जगह नहीं है। धार्मिक उन्माद किसी भी रूप में सहन नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा को लेकर स्पष्ट किया कि जिन लोगों का सत्यापन ठीक रूप से नहीं हुआ है। उनके लिए सत्यापन अभियान चलाया जाएगा।

संतो द्वारा की जा रही गैर हिंदुओं के चार धाम यात्रा प्रवेश के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि राज्य में शांति व्यवस्था बनी रहनी चाहिए।धर्म संस्कृति बची रहनी चाहिए। इसके लिए सरकार अपने स्तर से अभियान चलाएगी।उन्होंने कहा कि परदेस में जिन लोगों का सत्यापन नहीं हुआ है।उनका सत्यापन अवश्य कराया जाएगा, ताकि ऐसे व्यक्ति का प्रवेश ना हो जिससे राज्य में स्थिति खराब हो। देश दुनिया में हमारा राज्य धर्म अध्यात्म संस्कृति का प्रमुख केंद्र है।मां गंगा का परदेस है राज्य में निवास कर रहे परिवारों से कोई ना कोई सेना में है। राज्य अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से सटा हुआ है। प्रदेश का माहौल किसी भी सूरत में नहीं बिगड़ना चाहिए। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अतिक्रमण एवं सरकारी भूमि पर कब्जे के लिए यहां कोई स्थान नहीं है धार्मिक उन्माद फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *