व्यापारियो ने खेली फूलों की होली

Haridwar News
Spread the love


तनवीर

हरिद्वार, 28 मार्च। न्यु चन्द्राचार्य चौक व्यापार मण्डल के व्यापारियों ने होली मिलन समारोह का आयोजन कर एक दूसरे के साथ जमकर फूलों की होली खेली। इस दौरान शंभू अटल अखाड़े के ईश्वर गिरी महाराज, महेश गिरी, देव गिरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मेयर अनिता शर्मा, पूर्व सभासद अशोक शर्मा आदि ने होली की शुभकामनाएं देते हुए व्यापारियों के साथ होली खेली। ईश्वर गिरी महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति को दर्शाने वाला होली पर्व को उल्लास व एकता के साथ मनाना चाहिए। सरकार के दिशा निर्देशों का पालन भी सभी को करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि संत महापुरूषों के मार्गदर्शन में हिंदू संस्कृति को दर्शाने वाले पर्वो की महत्ता को सभी को समझना चाहिए। व्यापार मण्डल अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि रंगों व उमंगों का पर्व आपसी एकता व भाईचारे को मजबूत करता है। होली के रंगों में रंगकर सभी एक हो जाते हैं। होली के रंग सारे गिले शिकवे भुला देते हैं। जिससे समाज में सद्भाव का वातावरण बनता है। व्यापारी कोरोना के चलते मंदी का सामना कर रहे हैं। लेकिन होली पर्व व्यापारियों द्वारा जगह-जगह उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। व्यापारियों ने कोरोना काल में भी धैर्य दिखाते हुए सरकार व प्रशासन का सहयोग करते हुए जरूरतमंदों की मदद की।

मृदुल कौशिक ने कहा कि व्यापारी हितों को ध्यान में रखकर व्यापार मण्डल का प्रत्येक पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहा है। सुनील गुलाटी व अनूप सिंह सिद्धू ने कहा कि व्यापारी सदैव ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज में समरसता का वातावरण बनाते चले आ रहे हैं। पर्व एकता, भाईचारे व सौहार्द का संदेश देते चले आ रहे हैं। पर्वो की महत्ता को दर्शाने के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने चाहिए। एकजुटता से ही व्यापारी अपने संगठन को ऊर्जा के साथ चला सकते हैं। आपसी मतभेद भुलाकर होली पर्व को खुशीयों के साथ मनाएं। व्यापारियों ने चंद्राचार्य चौक मार्ग पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित कर अतिथीयों को चंदन का तिलक लगाकर जमकर फूलों की होली खेली।

व्यापारियों ने होली के गीतों पर नाचते गाते हुए एक दूसरे को होली की बधाई दी। इस अवसर पर कमल ब्रजवासी, मनीष गुप्ता, प्रियव्रत गुप्ता, राहुल अग्रवाल, हैदर नकवी, सचिन गुप्ता, तरूण गुप्ता, बबलू, विक्रम सिंह सिद्धू, पंकज सैनी, नितिन शर्मा, पंकज अरोड़ा, विमल मल्होत्रा, कमल मल्होत्रा, बलदेव सिंह, सुधीर गुप्ता, आनन्द, सुनील कुमार, पंकज अहलुवालिया, रोहित आदि सहित समस्त व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *