जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे-सुनील सेठी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 29 सितम्बर। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने विद्युत विभाग के सहयोग से उतरी हरिद्वार में गिरते जर्जर पोल हटाने की शुरुआत की। सुनील सेठी ने बताया कि हरिद्वार में बहुत से बिजली के पोल जर्जर अवस्था में गिरने की कगार पर खड़े है। जिससे कभी भी दुघर्टना हो सकती है। डीएवी स्कूल के बाहर एक पोल बहुत दिनो से गिरने की अवस्था में था और पेड़ के सहारे रुका हुआ था।

विद्युत विभाग के एसडीओ से जनहित में पोल को हटाने की मांग की गई थी। जिसे विभाग के कर्मचारियों द्वारा रविवार को हटाया गया। सेठी ने बताया कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। विधुत विभाग के उच्च अधिकारियों से वार्ता हुई है। जहां भी जर्जर पोल होंगे। विभाग के संज्ञान में लाकर उन्हें हटवाने का कार्य विद्युत विभाग के सहयोग से किया जाएगा।