एसएनए के आश्वासन पर महिला लघु व्यापारियों ने स्थगित किया आंदोलन

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 15 जुलाई। रोड़ी बेलवाला स्थित पिंक वेंडिंग जोन को शिफ्ट किए जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रही महिला लघु व्यापारियों ने सहायक नगर आयुक्त के आश्वासन पर आंदोलन को स्थगित कर दिया है। नगर निगम प्रशासन द्वारा कांवड़ मेले के दृष्टिगत पिंक वेंडिंग जोन को रोड़ी बेलवाला से हटाकर बेलवाला ग्राउंड में शिफ्ट करने के विरोध में वेंडिंग जोन की महिला लघु व्यापारी लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व और पिंक वेंडिग जोन की अध्यक्ष पूनम माखन के संयोजन में धरना प्रदर्शन कर रही हैं।

महिला लघु व्यापारियों का कहना है कि जिस स्थान पर वेंडिंग जोन को शिफ्ट किया गया है। वहां उनका कारोबार नहीं चल पाएगा। जिससे उनके लिए बैंक ऋण चुकाना भी मुश्किल हो जाएगा। बेलवाला में धरना प्रदर्शन कर रही महिला लघु व्यापारियों के बीच पहुंचे सहायक नगर आयुक्त श्यामसुंदर प्रसाद ने लघु व्यापारियों से वार्ता की। इस दौरान पिंक वेंडिंग जोन की लघु व्यापारियों की तीन सूत्रीय मांगों को सहायक नगर आयुक्त के समक्ष रखते हुए लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने महिला पिक वेंडिंग जोन की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए चार स्थानों का सुझाव नगर निगम प्रशासन के सम्मुख रखा।

जिस पर सहायक नगर आयुक्त ने आश्वासन देते हुए कहा कि महिला पिंक वेंडिंग जोन हटाया नहीं गया है। कावड़ मेले को ध्यान में रखते हुए मेला क्षेत्र में व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। पिंक वेंडिंग जोन के लिए भी अस्थाई व्यवस्था की गयी है। कावड़ मेले के उपरांत फेरी समिति की बैठक के निर्णय के अनुसार महिला पिंक वेंडिंग जोन पुनःस्थापित किया जाएगा। सहायक नगर आयुक्त के आश्वासन पर महिला पिंक वेंडिंग जोन की लघु व्यापारी महिलाओं ने धरना स्थगित करते हुए नगर निगम प्रशासन से वेंडिंग जोन में बिजली, पानी, साफ, सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की मांग भी की।

इस अवसर पर लघु व्यापार एसो.के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को महिला पिंक वेंडिंग जोन की समस्या से अवगत कराया गया था। जिस पर सरकार के निर्देशन में सहायक नगर आयुक्त द्वारा महिला पिक वेंडिंग जोन की सभी लाभार्थी महिलाओं को आश्वासन दिया गया है कि कांवड़ मेले के बाद उचित स्थान पर महिला पिक वेंडिंग जोन व्यवस्थित तरीके से स्थापित किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में लघु व्यापार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजकुमार एंथोनी, पूनम, रितु अग्निहोत्री, कामिनी मिश्रा, सुनीता शर्मा, विजयलक्ष्मी, मीना शर्मा, सिंधु, मोनिका, पूनम शर्मा, गुनगुन सैनी, सावित्री देवी, सीमा देवी, आशा देवी, सुमन, पुष्पा दास, राजकुमार, कपिल सिंह, नीतीश अग्रवाल, कृष्णपाल यादव, कमल शर्मा, नंदकिशोर गोस्वामी, नीरज कश्यप, मोहनलाल, सनी वर्मा, आशु सिंह, दारा सिंह, नरेश सैनी, रोहित गोस्वामी, मोनू तोमर, कमल सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *