विष्णु पाण्डेय बने यूथ कांग्रेस महानगर महासचिव

Haridwar News Politics
Spread the love

कमल खडका


हरिद्वार, 27 अगस्त। युवा कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष आकाश भाटी ने विष्णु पाण्डेय को महानगर महासचिव मनोनीत किया है। महानगर अध्यक्ष आकाश भाटी ने विष्णु पाण्डेय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करें। जनता को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराएं। युवाओं को भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परिचित कराते हुए यूथ कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करें।

आकाश भाटी ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते देश को युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। पढ़े लिखे युवा नौकरी के लिए दर दर भटक रहे हैं। रोजगार की तलाश में उत्तराखण्ड के युवा दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं। सरकार की गलत नीतियों के चलते मंदी की मार झेल रहे उद्योगों में छंटनी की जा रही है। जिससे करोड़ों युवाओ को नौकरी गंवानी पड़ी है। सरकार की नीतियों से निराश युवा चुनावो में भाजपा को सबक सिखाएंगे। नवनियुक्त महासचिव विष्णु पाण्डेय ने कहा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए पार्टी व संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।

भाजपा सरकार की गलत नीतियों से परेशान बेरोजगार नौजवानों, महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों की समस्याओं को लेकर आवाज उठायी जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार की गलत नीतियों की वजह से महंगाई निरंतर बढ़ रही है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल व अन्य जरूरी चीजों के दाम निरंतर बढ़ रहे हैं। लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार आम लोगों की समस्याओं को दूर करने के बजाए पूंजीपतियों के हित साधने में लगी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *