राहत अंसारी
हरिद्वार, 27 अगस्त। उ.प्र.सिंचाई विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मिनिस्टिीरियल एसोएिशन के अध्यक्ष टूटल सिंह व सचिव अनुज शर्मा के नेतृत्व में मध्य गंगा नहर गुण नियंत्रण खण्ड-2 कार्यालय पर एकत्र हुए मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का कहना है कि समस्याओं के समाधान के लिए उच्चाधिकारियों से निरंतर पत्राचार किया जा रहा है।
लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं होने से कर्मचारियों में रोष बना हुआ है। समस्याओं को लेकर संगठन की और चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है। अध्यक्ष टूटल सिंह व सचिव अनुज शर्मा ने कहा कि यदि कर्मचारियों की आठ सूत्रीय समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में अरूण कुमार, ललित जोशी, विरेंद्र सिंह, मनीष गुप्ता, सुनील कुमार, कुमार अभिजय, राजेश, निर्मल, विकास यादव, रोहित जोशी, हेमंत, देवानन्द, अविनाश, राजेंद्र असवाल पंकज, सत्यपाल सिंह, कमलेश्वर सेमवाल, जितेंद्र, ब्रजेा आदि शामिल रहे।