युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण

Social
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 24 अगस्त। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के जन्मदिन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष विदित शर्मा के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया। विदित शर्मा ने कहा कि देश का युवा भाजपा से प्रभावित होकर निरंतर पार्टी से जुड़ रहा है। युवा मोर्चा निरंतर पार्टी को मजबूत करने में लगा है। कार्यक्रम सयोजक जिला मंत्री प्रदीप त्यागी ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के 1 बूथ 20 यूथ जैसे कार्यक्रम वर्चुअल रैली के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के नेतृत्व में निरंतर चलाए जा रहे हैं।

भारतीय जनता युवा मोर्चा देश के सबसे बड़े संगठन के रूप में खड़ा है। भाजयुमो के मंडल महामंत्री चंद्रकांत पांडे ने कहा कि वार्डों में वन बूथ 20 युथ के कार्यक्रम को चलाया जाएगा । युवा मोर्चा आगामी विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। पार्टी के कार्यक्रमों को जन जन तक पहंुचाना ही मोर्चा का लक्ष्य है। इस दौरान शिवम ठाकुर, रितेश वशिष्ठ, अविनाश सिंह, हिमानी, शुभांगी, नीटू, रोनी, राधे, चंद्रकांत पांडे, रितेश वशिष्ठ, प्रवीण, प्रदीप त्यागी, अविनाश सिंह, राजू मनोचा, सचिन त्यागी, संजय शर्मा, रवि जैसल, सचिन त्यागी, संजय शर्मा, अजय शर्मा, राधेश्याम, आशीष त्यागी, दीपक कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *