शहीद राजगुरू को श्रद्धांजलि दी

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 24 अगस्त। कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने शहीद क्रांतिकारी राजगुरू के जन्मदिवस के अवसर पर पंतदीप स्थित शहीदी पार्क में एकत्रित होकर राजगुरु, भगतसिंह, सुखदेव आदि शहीदों की प्रतिमाओ पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि दी व शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश सेवा का संकल्प लिया। शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नितिन यादव ने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए प्राणों का बलिदान करने वाले अमर शहीद राजगुरू को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

उनके बलिदान का भारत का प्रत्येक नागरिक सदैव ऋणी रहेगा। राजगुरु देश के असली हीरो थे। नितिन यादव ने कहा कि भारत की धरती धन्य है। जहां राजगुरु जैसे क्रांतिकारी पैदा हुए। शहर उपाध्यक्ष तरुण सैनी व दीप बिष्ट ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीद राजगुरु के जीवन से युवा वर्ग को प्रेरणा लेनी चाहिए। शहीदों के विचारों का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए। इस दौरान महामंत्री सुमित मोहन काकू, तरुण सिंधी, शिवम जोशी, अरविन्द चौहान, शिवम् शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।