युवा एवं शहर व्यापार मंडल केे पदाधिकारियों की घोषणा की

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 7 फरवरी। शहर व्यापार मंडल संबद्ध प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तत्वाधान में युवा एवं शहर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा की गयी। रानीपुर मोड़ स्थित होटल में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के शहर व्यापार मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष राजीव शर्मा संचालन महामंत्री अमन शर्मा, पूर्व महामंत्री प्रदीप कालरा के द्वारा किया गया। मुख्य रूप में पूर्व दर्जाधारी डा.संजय पालीवाल,पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, भाजपा नेता ओमप्रकाश जमदग्नि, राष्ट्रीय सचिव कैलाश केशवानी, जिला अध्यक्ष सुरेश गुलाटी, जिला महामंत्री संजीव नैय्यर, पूर्व शहर अध्यक्ष कमल ब्रजवासी, बिट्टू पालीवाल आदि ने अपने विचार रख व्यापारियों के हितों में काम करने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन नागलिया ने सभी को शुभकामनाएं दी। युवा एवं शहर व्यापार मंडल की पदाधिकारियों की घोषणा युवा अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, युवा महामंत्री मधुसूदन शर्मा, गौरव सचदेवा, हर्षित त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सिद्धार्थ कौशिक, संयोजक विक्की आडवाणी, माधव बेदी, मुख्य संरक्षक बिट्टू पालीवाल, गौरव मेहता ने सभी को शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथी विपिन नागलिया ने कहा कि व्यापारी हितों में मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। संगठित होकर ही संगठन को मजबूती प्रदान की जा सकती है।

डा.संजय पालीवाल ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर व्यापारी हितों में योगदान दें। युवा एवं शहर व्यापार मंडल के जिन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिली है। वह अवश्य ही व्यापारियों के हितों में योगदान देंगे। शहर अध्यक्ष राजीव पराशर, शहर महामंत्री अमन गर्ग एवं कोषाध्यक्ष राम अरोड़ा ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापारी समय समय पर शासन प्रशासन का सहयोग करता चला आ रहा है। व्यापारी सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़चढ़ कर अपनी जिम्मेदारियों को निभाता है। युवा अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता एवं महामंत्री मधुसूदन शर्मा, गौरव सचदेवा व हर्षित त्रिपाठी ने व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। सुरेश गुलाटी, कैलाश केशवानी, संजीव नैय्यर ने कहा कि युवा एवं शहर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वह अपनी जिम्मेदारी को व्यापारी हितों में निभाएंगे।

इस अवसर पर भगवत शर्मा, शिवकुमार कश्यप, नरेंद्र ग्रोवर, राजन सेठ, राजेंद्र पाराशर, प्रदीप अग्रवाल, अनिल वशिष्ठ, श्रवण गुप्ता, अरविन्द बबली, राजकुमार गुप्ता, विवेक मिश्रा, वीरेंद्र शर्मा, पंकज अरोड़ा, जोगेंद्र अरोड़ा आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *