शिवालिक नगर व्यापार मंडल को नहीं बनने देंगे राजनीति का अड्डा- विभास सिन्हा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


प्रदेश व्यापार मंडल की शिवालिक नगर इकाई अध्यक्ष ने कार्यकारिणी सहित दिया इस्तीफा
व्यापारियों ने नए व्यापार मंडल का गठन कर विभास सिन्हा को बनाया अध्यक्ष


हरिद्वार, 30 सितंबर। प्रदेश व्यापार मंडल की शिवालिक नगर इकाई के अध्यक्ष विभास सिन्हा ने कार्यकारिणी सहित पद से त्यागपत्र दे दिया। पत्रकारों से बात करते हुए विभास सिन्हा ने कहा कि व्यापार मंडल को राजनीति का अड्डा बनाए जाने से खिन्न होकर उन्होंने पद छोड़ने का निर्णय लिया। उनके साथ पूरी कार्यकारिणी ने भी त्यागपत्र दे दिया।

विभास सिन्हा ने कहा कि वे पिछले दो साल से व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी के साथ हैं। इस दौरान उन्हें उनसे काफी कुछ सीखने को मिला है। लेकिन पिछले कुछ दिनो से जिस प्रकार व्यापार मंडल को राजनीति का अड्डा बनाए जाने के प्रयास चल रहे थे। उससे वे स्वयं को असहज महसूस कर रहे थे। सिन्हा ने कहा कि व्यापारियों के हितों के लिए गठित व्यापार मंडल को राजनीति का अखाड़़ा नहीं बनने दिया जाएगा।

दूसरी और शिवालिक नगर के व्यापारियों ने एक नए व्यापार मंडल का गठन कर विभास सिन्हा को अध्यक्ष चुना है। नवगठित व्यापार मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। व्यापारियों का कहना है कि नवगठित व्यापार मंडल का राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बनाते हुए केवल व्यपारी हितों के लिए कार्य करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *