श्री रामनाम विश्व बैंक समिति ने रौपे पांच हजार पौधे

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक संस्था श्री रामनाम विश्व बैंक समिति द्वारा विशाल वृक्षारोपण अभियान चलाते हुए सप्तऋषि से लेकर ज्वालापुर के जटवाड़ा पुल तक गंगा किनारे आम, लीची, बरगद, पीपल, शमी, नीम, गुड़हल, डेक, वट आदि के लगभग 5000 फलदार एवं छायादार पौधे रोपे।

संस्था के राष्ट्रीय महासचिव पं.सुमित तिवारी ने बताया कि संस्था द्वारा चलाये जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत पूरे देश मे संस्था के पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण कर, विश्व पर्यावरण दिवस को सफल बनाने हेतु कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। पृथ्वी को ग्लोबल वार्मिंग से बचाने के लिए संस्था के सभी सदस्य व पदाधिकारी योगदान कर रहे हैं। तिवारी ने कहा कि पृथ्वी के पर्यावरण को बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को योगदान करना चाहिए।

वृक्ष होंगे तो पृथ्वी पर जीवन बचेगा। उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर हरिद्वार में चलाए गए वृक्षारोपण अभियान के तहत पांच टीमों ने सप्तऋषि से लेकर ज्वालापुर पुल जटवाड़ा तक पौधारोपण किया। अभियान में संगठन मंत्री सुरेंद्र कुमार, वरिष्ठ पदाधिकारी नवनीत तिवारी, तरूण शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, सुरेंद्र सैनी, कालू वर्मा, विभाष मिश्रा, अंशुल श्रीकुंज व अशरफ अब्बासी ने टीमों का नेतृत्व किया।

पौधारोपण करने वालों में शिवम, पीयूष, सुनील, प्रदीप कुमार, सतीश कुमार, जयपाल, बिलाल अब्बासी, मिर्जा नौशाद बेग, फुरकान, आलीशान, तस्लीम, जावेद अब्बासी, सागर राणा, देव राणा, आशीष कुमार, अरुण शर्मा, मुन्ना, विक्की राजू आदि मुख्य रूप से शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *