वेबिनार का आयोजन कर मानवाधिकारों की जानकारी दी

Haridwar News Social
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 28 जुलाई। भारतीय जागरूकता समिति एवं मानव अधिकार संरक्षण समिति द्वारा मानव अधिकार विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्यवक्ता हाई कोर्ट के पूर्व जज एवं उत्तराखण्ड सरकार के लॉ कमीशन के चेयरमैन राजेश टंडन हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी, 40 पीएसी की डिप्टी कमांडेंट अरुणा भारती, मधुसुधन अग्रवाल रहे। हाईकोर्ट के पूर्व जज राजेश टंडन ने मानव अधिकारों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि मानवाधिकार वे मूलभूत अधिकार और स्वतंत्रताएं होती हैं, जिनके लिए सभी स्त्री-पुरुष पात्र होते हैं।

बिना किसी भेदभाव के सभी व्यक्ति मानवाधिकारों के लिए समान रूप से पात्र हैं। मानवाधिकारों के साथ- साथ कर्तव्य और उत्तरदायित्व भी आते हैं। हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने बताया कि मानव अधिकारों से तात्पर्य उन सभी अधिकारों से हैं जो व्यक्ति के जीवन, स्वतंत्रता, समानता एवं प्रतिष्ठा से जुड़े हुए है। यह अधिकार भारतीय संविधान के भाग-तीन में मूलभूत अधिकारों के नाम से वर्णित किए गए हैं और न्यायालयों द्वारा प्रवर्तनीय हैं। इसके अलावा ऐसे अधिकार जो अन्तर्राष्ट्रीय समझौते के फलस्वरूप संयुक्त राष्ट्र की महासभा द्वारा स्वीकार किए गए हैं और देश के न्यायालयों द्वारा प्रवर्तनीय हैं, को मानव अधिकार माना जाता है। इन अधिकारों में प्रदूषण मुक्त वातावरण में जीने का अधिकार,अभिरक्षा में यातनापूर्ण और अपमानजनक व्यवहार न होने सम्बन्धी अधिकार और महिलाओं के साथ प्रतिष्ठापूर्ण व्यवहार का अधिकार शामिल है।

मानव अधिकार सबके अर्थात स्त्री, पुरूष, बच्चे एवं वृद्ध लोगों के अधिकार है, और सब को समान रूप से प्राप्त है। इन अधिकारों का हनन जाति, धर्म, भाषा, लिंग-भेद के आधार पर नहीं किया जा सकता है। यह सभी अधिकार जन्मजात अधिकार हैं। मानव अधिकार, मानव स्वभाव में ही

अंतर्निहित है तथा इन अधिकारों की अनिवार्यता मानव व्यक्तित्व के समग्र विकास के लिये सदैव रही है। डिप्टी कमांडेंट अरुणा भारती ने बताया कि मानव अधिकार पुलिस परिपेक्ष में भी जरुरी हैं। अक्सर देखा जाता है व्यक्ति पुलिस के पास जाता है और अपनी रिपोर्ट भी लिखवाने के लिए बोलता है। उसको पता होना चाहिये की रिपोर्ट लिखवाना उसका अधिकार है और उसको रिपोर्ट की एक प्रति फ्री दी जानी

चाहिये। मधुसुधन अग्रवाल ने बताया उनकी समिति काफी समय से मानव अधिकार पर कार्य कर रही है और तमाम लोग उनकी समिति से जुड़े हुए है और उनके साथ कार्य कर हैं। मानव अधिकार की जानकारी सभी का अधिकार है। वेबिनार का संचालन विनायक गौड़ द्वारा किया गया। वेबिनार

में शिवानी गौड़, अदिति शर्मा, अंकुर गोयल, अंशु तोमर, अजीला हाश्मी, ब्रिन्दाबन बहरी, दीपाली शर्मा, गरिमा कुमार, जगदीश लाल पाहवा, कमला

जोशी, मनु शिवपुरी, नेहा मलिक, पूनम कब्र्वान, रुचिर कुमार, रूचि अरोरा, संगीता सचदेवा, सीमा पटेल, स्वाति मंगलम, यश लालवानी, योगेश कुमार, संदीप खन्ना आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *