चोरी की बाइकों समेत वाहन चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

Crime Uncategorized
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 28 सितम्बर। थाना बुग्गावाला पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार का चोरी के 4 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। आरोपियों में दो हरिद्वार व दो यूपी के सहारनपुर जनपद के रहने वाले हैं। बीती 26 सितम्बर को थाना भगवानपुर के डाडा जलालपुर निवासी नदीम एवं 27 सितम्बर को खेड़ी शिकोहरपुर निवासी शमीम उर्फ छोटा उनकी बाइक चोरी कर लिए जाने के संबंध में शिकायत दर्ज करायी थी।

मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने वंश कुमार पुत्र रविन्द्र एवं विशु कुमार पुत्र लालचन्द निवासी अकबरपुर कालसो थाना भगवानपुर हरिद्वार व विदित वर्मन पुत्र प्रदीप कुमार वर्मन निवासी गढ़ीमलूक न.1 शहर कोतवाली जिला सहारनपुर यूपी तथा कमलजीत पुत्र रामभोल सिंह निवासी पुंवारका थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर यूपी को गौशाला नदी से खेडी शिकोहपुर जाने वाले रास्ते से चोरी की चार बाइकों समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मनोज शर्मा, एसआई प्रवीण बिष्ट, एएसआई बिजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल रविंद्र भण्डारी, गजेन्द्र, नरेन्द्र, विक्रम शामिल रहे।