रामधाम कॉलोनी में दिखा गुलदार,सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई विडियो

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार। हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की रामधाम कॉलोनी में देर रात गुलदार देखे जाने से हड़कंप मच गया। गुलदार की हलचल कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है।


सीसीटीवी फुटेज में गुलदार को रिहायशी गलियों में घूमते हुए साफ देखा जा सकता है। फुटेज सामने आते ही कॉलोनीवासियों में भय का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों ने बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है।
घटना के बाद से लोग शाम ढलते ही घरों में रहने को मजबूर हैं। गुलदार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लगातार आबादी वाले क्षेत्र रामधाम कॉलोनी में वन्यजीवों की बढ़ती आवाजाही ने वन विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर आ गई। विभाग द्वारा क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। साथ ही, देर रात अकेले बाहर न निकलने और बच्चों को घर के भीतर सुरक्षित रखने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *