भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का स्वागत

Haridwar News
Spread the love


जनता का स्नेह और समर्थन ही सबसे बड़ी ताकत है-मदन कौशिक
हरिद्वार, 27 मार्च। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। कनखल स्थित इंदु एंक्लेव सोसाइटी में मयंक भजोराम शर्मा के संयोजन में आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे और फूलमालाएं पहनाकर मदन कौशिक का स्वागत किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि जनता का स्नेह और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के एजेंडे पर पूरी मजबूती से काम कर रही है और हरिद्वार सहित पूरे उत्तराखंड में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। जिससे अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार और संगठन मिलकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी और अन्य जन सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से काम हुआ है और आने वाले समय में और भी विकास कार्यों को गति दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम संयोजक भजोराम शर्मा ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और मौजूद लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन क्षेत्र की एकता और भाजपा के प्रति लोगों के विश्वास का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं को ऊर्जा और संगठन को अधिक सशक्त बनाने में मदद मिलती है। इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, वरिष्ठ भाजपा नेता ललित नैय्यर, पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, विकास तिवारी, विहिप जिला अध्यक्ष बलराम कपूर, संजय सहगल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिनव चौहान, पार्षद एकता गुप्ता, दीपांशु विद्यार्थी, समाजसेवी अनिल गोयल, सुनील अग्रवाल, पराग गुप्ता, ऋषि सचदेवा, अभिनव वशिष्ठ, प्रकाश केशवानी, मयंक गुप्ता, अंकुश रोहिला, सुनील गुप्ता, शैलेश मोदी, विक्रम गुलाटी, अश्वनी चौधरी, कमल राणा, अंकुर राणा, राहुल अरोड़ा, पार्थ गुलाटी, अर्श नैय्यर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *