विडियो:-हाथीयों को आबादी में आने से रोकने के लिए 8.5 किमी लंबी ट्रेंच बनाएगा वन विभाग

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
सोलर फेंसिंग और अली वार्निंग सिस्टम भी लगेंगे
हरिद्वार, 20 अप्रैल। जंगली हाथियों को आबादी में आने से रोकने के लिए एलीफेंट प्रूफ ट्रेंच बनाने, सोलर फेंसिंग और अली वार्निंग सिस्टम लगाने के वन विभाग को प्रस्ताव को मंजूरी मिल गयी है। कुंभ मेला बजट से मिलने वाली करीब 2 करोड़ 37 लाख की राशि से एलीफेंट प्रूफ ट्रेंच या हाथी रोधी खाई का निर्माण के साथ एआई बेस्ड अर्ली वार्निंग सिस्टम भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा 51 लाख रूपए की लागत से सोलर फेंसिंग की जाएगी।

लगातार आबादी में आ रहे जंगली हाथियों की वजह से कुंभ मेले में खतरा उत्पन्न होने की संभावना को देखते हुए वन विभाग ने हाथी रोधी खाई बनाने, सोलर फेंसिंग कराने और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाए जाने के लिए प्रस्ताव प्रेेषित किया था। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद वन विभाग इसे लागू करने की तैयारी में जुट गया है। डीएफओ स्वप्निल अनिरूद्ध ने बताया कि मानसून के बाद योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

इसके तहत 8.5 किमी लंबी एलीफेंट प्रूफ ट्रेंच का निर्माण कराने के साथ, 16 स्थानों पर सोलर फेंसिंग करायी जाएगी और 50 स्थानों पर एआई बेस्ड अली वार्निंग सिस्टम लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इससे हाथीयों को आबादी में आने से रोकने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply