तनवीर
दोपहिया वाहन चालकों को वितरित किए हेलमेेट
रेट्रो साइलेन्सर व प्रेशर हॉर्न किए नष्ट
मोडिफाइड मोटर साईकिल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
हरिद्वार, 11 मई। एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरुकता कार्यक्रम के अन्तर्गत पुलिस अधिकारियों ने शंकराचार्य चौक पर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए और सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने की हिदायत दी।
इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन में जब्त किये गये रेट्रो साइलेन्सर व प्रेशर हार्न को रोड़ रोलर चलाकर नष्ट कर आमजन को रेट्रो साइलेन्सर व प्रेशन हॉर्न का प्रयाग ना करने का संदेश दिया। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने हेतु आवंटित 7 मोडिफाइट मोटर साइकिल को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। जिससे किसी भी सूचना पर पुलिस तत्काल कार्यवाही कर सके।
एसएसपी ने आम जनता से वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील भी कीं इस अवसर पर एसपी क्राइम रेखा यादव, सीओ ट्रैफिक, एसएचओ कनखल आदि पुलिस अधिकारी एंव कर्मचारी मौजूद रहे।


