हरिद्वार, 22 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ओम आरोग्यं योग मंदिर ट्रस्ट द्वारा गौतम फार्म कनखल में योग जागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष योगी रजनीश, डीपीएस के प्रधानाचार्य अनुपम जग्गा, अनिल शर्मा, रंजीत टिबरीवाल, ब्रजमोहन गुप्ता, डा.राजेंद्र पाराशर, राजन मेहता, लवी गोयल, नेहा मालिक, अर्चना शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से किया।
योगी रजनीश ने कहा योग एक दिन का विषय नहीं है, अपितु साधना और अभ्यास है। प्रतिदिन करने से ही इसका लाभ प्राप्त होता है। योग अभ्यास के द्वारा हम तन को स्वस्थ रखने के साथ ही मन को भी शांत रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि योग एक ऐसी विधा है। जिसके द्वारा हमारा सर्वांगीण विकास संभव है। ओश्विन शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट योग प्रदर्शन की प्रस्तुतियां दी। जिससे लोग अत्यंत प्रभावित हुए।
योग प्रदर्शन में यशस्वी शर्मा ने योग की बेहद सुंदर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही पवन रतूड़ी ग्रुप ऋषिकेश, सोनिका ग्रुप, रेखा ग्रुप ने भी योग की उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दी। मानव शर्मा एवं वैष्णवी झा द्वारा कत्थक की प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। वैष्णवी झा क्रिएशन, डांस वाइब्स तथा अन्य ग्रुपों के बच्चों ने भी नृत्य एवं योग की सुंदर प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम के दौरान योगाचार्य सुमित, योगाचार्य विक्रांत, योगाचार्य पवन, योगाचार्य इतिका, योगाचार्य निधि, तथा योगाचार्य मोनिका को योग के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु ओयम सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही राज्यमंत्री नितिन गौतम, सीडीओ ललित नारायण मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।


