विडियो:-सिडकुल, रोशनाबाद, बिहारीगढ़ और बीएचईएल क्षेत्र में परिवहन निगम की बसों के नियमित संचालन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

Haridwar News
Spread the love


नियमित बस सेवा नहीं होने से लोगों को हो रही परेशानी-मनोज धनगर
हरिद्वार, 22 जून। सिडकुल, रोशनाबाद, बिहारीगढ़ और बीएचईएल क्षेत्र में उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का नियमित संचालन शुरू कराने और क्षेत्र में बढ़ती यातायात समस्या के समाधान के लिए वैकल्पिक बाईपास मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता मनोज धनगर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम प्रशासन को ज्ञापन दिया गया।

मनोज धनगर ने कहा कि रोशनाबाद, औरंगाबाद, खालाटीरा, बुग्गावाला, बिहारीगढ़ सहित दर्जनों गांवों और सिडकुल क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग रोजगार, शिक्षा, व्यापार और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए प्रतिदिन आवागमन करते हैं। इसके बावजूद इस महत्वपूर्ण मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन निगम की नियमित बस सेवा उपलब्ध नहीं है। इसके कारण आमजन को निजी वाहनों और महंगे परिवहन साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। मनोज धनगर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बावजूद रानीपुर विधानसभा क्षेत्र की बढ़ती आबादी को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा नहीं मिल पा रही है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग महंगा किराया देकर यात्रा करने को मजबूर हैं। उन्होंने मांग की कि सिडकुल से लेकर बिहारीगढ़ और बीएचईएल मार्ग तक परिवहन निगम की बसों का नियमित संचालन किया जाए, जिससे श्रमिकों, छात्रों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को राहत मिल सके। उन्होंने स्थानीय भाजपा विधायक पर क्षेत्र की इस गंभीर समस्या की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता की मूलभूत समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मजबूत करना समय की आवश्यकता है।

धनगर ने दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ते यातायात दबाव उल्लेख करते हुए कहा कि जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है, जिससे लोगों को घंटों तक परेशानी झेलनी पड़ती है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए रोशनाबाद से बिहारीगढ़ तक वैकल्पिक बाईपास मार्ग का निर्माण कराया जाना आवश्यक है। इससे भारी वाहनों का दबाव कम होगा और क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकेगी। एडीएम जितेंद्र कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि ज्ञापन को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा तथा संबंधित विभागों, विशेष रूप से परिवहन विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित किया जाएगा।

इस दौरान सुरेंद्र सिंह राठौर, दीवान चंद कमल, अभिषेक, प्रताप पाल, राजपाल सिंह, मनोज कुमार, संजय टपरवाल, रविंद्र पाल धनगर, रविंद्र सिंह राठौर, मनीष पाल धनगर, जाहिद अली, सत्तार प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य राजू कुमार, ग्राम पंचायत सदस्य प्रवेश कुमार, प्रवीण धनगर, पवन धनगर अजय पाल धनगर, निशांत धनगर, रविंदर पाल धनगर, मुकेश पाल धनगर, रमेश पाल धनगर, लालसिंह पटवारी, गुरदीप सिंह, शिवांक धनगर, सक्षम धनगर, राहुल कश्यप, मोहित सिंह, बाबर, हर शरण बालियान, नितिन पाल धनगर, रविंदर सिंह राठौर, आदेश प्रजापति आदि शामिल रहे।

Leave a Reply