एसआईटी जांच की मांग की
हरिद्वार, 25 अगस्त। भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम की 3 बीघा भूमि पर कथित कब्जे के प्रकरण को लेकर भूला दुर्गा फकीर आश्रम में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय धर्मशाला समिति के अध्यक्ष राम अवतार शर्मा ने की। बैठक में अमेरिकन आश्रम की संपत्ति की बिक्री, कब्जे और 3 बीघा भूमि पर दीवार खड़ी करने के मामले पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए व्यापारी नेता सुनील सेठी, पार्षद आकाश भाटी, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सतनाम सिंह, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शिव कुमार सैनी, भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री विदित शर्मा, भाजपा नेत्री कमल पांडे, मुकेश जोशी ने कहा कि यह मामला धार्मिक संपत्ति और छात्र हित दोनों से जुड़ा है।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित का जिलाधिकारी से नगर निगम भूमि घोटाले की तर्ज पर अमेरिकन आश्रम 3 बीघा भूमि सहित पूरी संपत्ति की एसआईटी जांच कराने, जांच पूरी होने तक भूमि पर किसी भी प्रकार के निर्माण, रजिस्ट्री या हस्तांतरण पर रोक लगाने, यदि भूमि ट्रस्ट की है तो उसे भूपतवाला राजकीय महाविद्यालय को आवंटित करने की मांग की गयी। राम अवतार शर्मा ने कहा कि धार्मिक संपत्ति को खुर्द-बुर्द नहीं होने दिया जाएगा। सभी संगठन मिलकर से प्रशासन से न्याय की मांग करेगे और जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा।


