हरिद्वार, 25 अगस्त। कांग्रेस पर एसआईआर प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बीएलओ और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विवाद और दबाव बनाने का आरोप लगाया और सभी पक्षों निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करने और नियमों के उल्लंघन पर जांच कर कार्रवाई की मांग की गयी है।
ज्ञापन की प्रति मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी प्रेषित की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का व्यवधान या दबाव लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग अधिकारियों पर बेवजह दबाव बना रहे हैं और एसआईआर को प्रभावित करने का काम कर रहे हैं। परंतु जनता सब जानती है और समय आने पर 2027 में इसका जवाब देगी और भाजपा तीसरी बार उत्तराखंड में सरकार बनाएगी।
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि उन्होंने कई बूथों का निरीक्षण किया है। एसआईआर से मतदाता सूची अधिक पारदर्शी होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग तुष्टिकरण की राजनीति कर कुछ विशेष वर्ग के लोगों को खुश करने के लिए एसआईआर को प्रभावित करना चाहते हैं। लेकिन उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो पाएंगे। रूड़की जिलाध्यक्ष मधु सिंह ने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं और बीएलओ को फील्ड में कार्य करने के दौरान सहयोग मिलना चाहिए, न कि विवाद का सामना करना पड़े। प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा एसआईआर को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है।
यह एक सामान्य संवैधानिक प्रक्रिया है, इससे डरने की जरूरत नहीं है। शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न होना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि सरकार और संगठन दोनों चाहते हैं कि एक भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न हो और एक भी अपात्र अंदर न आए। गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा कि स्वच्छ मतदाता सूची ही स्वच्छ लोकतंत्र की पहचान है। राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा स्पष्ट है कि एक भी पात्र मतदाता वंचित न रहे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, मनोज गर्ग, संजीव चौधरी, लव शर्मा, निपेंद्र चौधरी, आशु चौधरी, सीमा चौहान, विनीत जोली, संजय सहगल, अनिल अरोड़ा, विकास तिवारी, विशाल गर्ग, हरजीत सिंह, तेलुराम चनालिया, अभिनव चौहान, एजाज हसन, जसबीर बसेड़ा, प्रमोद शर्मा, अरविंद कुशवाहा, नकलीराम सैनी, लक्ष्मण नागर, प्रीति गुप्ता, रेनू शर्मा, चित्रा शर्मा, पारुल चौहान, रितु ठाकुर, मनोज शर्मा, विपिन चौधरी, आशीष चौधरी, संदीप सिंघानिया, बिंदरपाल, प्रताप प्रधान, विवेक चौहान, कमल प्रधान, वासु पाराशर, मनोज सिंह, अजय मलिक, मोहित चौहान, साजिद अली, अक्षय प्रताप सिंह, संजीव तोमर, भीम सिंह, सचिन कुमार, आदेश सैनी, श्यामवीर सैनी, आदित्य बृजवाल, जितेंद्र कुमार, वैजयंती माला, सुशील पंगवाल, जॉनी केसरिया, राजेश सैनी आदि शामिल रहे।


