वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने की समस्याओं का समाधान करने की मांग

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 27 अगस्त। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी नवनीत सिंह से मिलकर बधाई दी और प्रत्येक थाना क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों को सूचीबद्ध कर उनके साथ बैठक करने और समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।

संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने की बधाई देते हुए कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा प्रत्येक थाना क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को सूचीबद्ध कर उनकी बैठक आयोजित करने ओर समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

संगठन को आशा है कि एसएसपी के कुशल निर्देशन में न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन करते हुए बुजुर्गो की समस्या का समाधान किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह, उपाध्यक्ष विद्यासागर गुप्ता, संगठन मंत्री एससीएस भास्कर, प्रचार मंत्री श्यामसिंह, कार्यकारिणी सदस्य सुभाषचंद्र ग्रोवर और सुंदरलाल केशवानी शामिल रहे।

Leave a Reply