रक्षाबंधन पर चंद्रग्रहण और भद्रा का नहीं होगा प्रभाव-ज्योतिषाचार्य रितेश

Haridwar News
Spread the love


राहुकाल को छोड़कर पूरे दिन बांधी जा सकेगी राखी
हरिद्वार, 27 अगस्त। इस वर्ष रक्षाबंधन पर्व पर भ्रदा का साया नहीं होगा। चंद्रग्रहण का प्रभाव भी पर्व पर नहीं होगा। रक्षाबंधन पर्व पर चंद्रग्रहण और भद्रा को लेकर लोगों में बने असमंजस को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए ज्योतिषाचार्य पंडित रितेश कुमार तिवारी ने बताया कि 28 अगस्त को पड़ने वाला आंशिक चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा और रक्षाबंधन पर्व पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

आचार्य रितेश ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन के दिन भद्रा भी नहीं रहेगी। ऐसे में बहनें राहुकाल को छोड़कर पूरे दिन भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध सकती हैं। उन्होंने बताया कि प्रातः 5ः57 से 9ः48 बजे तक तथा दोपहर 1ः52 से शाम 4ः35 बजे तक राखी बांधने और नई जनेऊ धारण करने का श्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा। वहीं प्रातः 10ः46 से दोपहर 12ः22 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस अवधि में रक्षा सूत्र बांधने एवं अन्य शुभ कार्यों से बचना चाहिए।

Leave a Reply