13 व 14 सितम्बर को होंगे टी-20 क्रिकेट लीग के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 10 सितम्बर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार द्वारा प्रस्तावित प्रथम हरिद्वार टी-20 क्रिकेट लीग के लिए ट्रायल 13 एवं 14 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। एसोसिएशन के सचिव अमित कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 सितम्बर सवेरे 9 बजे से खिलाड़ियों के पंजीकरण एवं 14 सितंबर को भल्ला स्टेडियम में ट्रायल किए जाएंगे। ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

खिलाड़ी की आयु 16 वर्ष या अधिक होनी चाहिए। साथ ही आवश्यक दस्तावेज एवं रंगीन फोटो भी उपलब्ध करानी होगी। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन टी-20 लीग का हिस्सा बनने के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है। हरिद्वार में टी-20 क्रिकेट लीग के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply