कांग्रेस नेताओं ने की पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार के नाम पर घाट का नामकरण करने की मांग

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 11 सितम्बर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी, न्यू अम्बरीश कुमार विचार मंच के अध्यक्ष सोम त्यागी और पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष तरुण व्यास ने प्रतिनिधिमंडल के मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा से मुलाकात कर ऋषिकुल स्थित नवनिर्मित घाट का नाम पूर्व विधायक स्व.अम्बरीश कुमार के नाम पर रखने की मांग की है।

मुख्य विकास अधिकारी को दिए मांगपत्र में न्यू अम्बरीश विचार मंच के अध्यक्ष सोम त्यागी ने बताया कि स्वर्गीय अंबरीश कुमार हरिद्वार के विधायक, समाजसेवी एवं अत्यंत लोकप्रिय जननेता रहे हैं। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव क्षेत्र की जनता के हितों, सामाजिक सरोकारों तथा जनसेवा को प्राथमिकता दी। हरिद्वार के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में उनके योगदान को सम्मान देते हुए ऋषिकुल स्थित नवनिर्मित घाट का नाम स्वर्गीय अम्बरीश कुमार के नाम पर रखा जाए।

इससे आने वाली पीढ़ियों को भी उनके सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों से प्रेरणा मिलेगी। पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष तरुण व्यास ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के नाम पर एक घाट का नामकरण करने की मांग की। सोम त्यागी और तरुण व्यास ने मुख्य विकास अधिकारी को घाट के रखरखाव, सौंदर्यकरण, चेंजिंग रूम आदि की व्यवस्था का खर्च स्वयं वहन करने का आश्वासन भी दिया। प्रतिनिधिमंडल में पहाड़ी महासभा के महामंत्री यशवंत बिष्ट, विवेक त्यागी, अजय नेगी शामिल रहे।

Leave a Reply