हरिद्वार, 28 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के सोहलपुर गांव में राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से देश की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। सार्वजनिक जीवन में प्रधानमंत्री ने देश हित में अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए है।ं उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि सामाजिक कार्यों से जुड़कर विकसित भारत का निर्माण करें। मनोज कुमार गौतम ने कहा कि स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान, नशा मुक्ति अभियान से जुड़कर जनसेवा में भागीदारी निभाएं। उन्हांेने कहा कि देश दुनिया में भारत को नई पहचान मिली है।
मन की बात कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री मोदी निरंतर युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान चंद्रभान भास्कर, रविंद्र कुमार, जितेंद्र सिंह, विपिनचंद, सदाशिव भास्कर, शरद सैनी, संदीप सिंह, शोभित कुमार, विनेश कुमार, राजू, वेदपाल, चौधरी वीरेंद्र सिंह, मोहित कुमार, मुनेश कुमार बर्मन, विनोद, शशि, सन्नी कुमार आदि शामिल रहे।


