अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर सभी को नवरात्र की शुभकामनाएं दी

Haridwar News
Spread the love

भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं मां मनसा देवी-श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी

हरिद्वार, 11 अक्टूबर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविन्द्रपुरी महाराज ने मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर सभी के लिए मंगल कामना की। नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मां मनसा देवी कश्यप ऋषि की पुत्री हैं।

भक्त मन में जो इच्छा लेकर मां के दरबार में आते हैं। मां मनसा देवी उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। देश दुनिया से चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालु मां मनसा देवी के दर्शन पूजन के पश्चात ही यात्रा का शुभारंभ करते हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र केवल पूजा अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, आस्था और नारी शक्ति के सम्मान का भी प्रतीक है। सभी को पूर्ण विधि विधान से नवरात्र आराधना अवश्य करनी चाहिए। नवरात्रों में नौ दिनों तक शक्ति स्वरूपा देवी भगवती के अलग अलग स्वरूपों की आराधना का विधान है।

प्रथम दिन देवी शैल पुत्री की आराधना की जाती है। मां शैल पुत्री की आराधना से साधक को धैर्य, आत्मविश्वास और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। श्रीमहंत डा. रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि देवी का प्रत्येक स्वरूप कल्याणकारी है। सभी को प्रतिदिन शक्ति स्वरूपा मां भगवती की पूजा अर्चना कर अपने दिन की शुरूआत करें तो प्रत्येक कार्य सफल होगा। इस अवसर पर निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, मनसा देवी मंदिर के ट्रस्टी महंत राज गिरी, अनिल शर्मा, सीमा शर्मा, प्रबंधक महेश दुबे भी मौजूद रहे।

Leave a Reply