श्री रामलीला समिति लक्कड़हारान के मंच पर किया रावण मारीच संवाद और सीता हरण लीला का मंचन

Dharm
Spread the love


हरिद्वार, 15 अक्टूबर। श्री रामलीला समिति लक्कड़हारान के मंच पर रावण मारीच संवाद और सीता हरण लीला का किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि भगवान राम जन-जन के आराध्य हैं। उनके नाम का सिमरन करने से दुखों से मुक्ति मिलती है। भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाकर समाज उत्थान में योगदान दें। उहोंने कहा कि रामलीला के माध्यम से युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन प्राप्त होता है।

भाजपा नेता विशाल गर्ग, गंगा सभा के सचिव उज्जवल पंडित, भागवताचार्य वासु मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, आशीष मारवाड़ी एवं श्री सुरेश्वरी देवी समिति के समस्त सदस्य, मनोज चाकलान, प्रदीप चाकलान, दीपक बागडोलिये, ईशान अल्हड़, अनमोल अल्हड़, अभिषेक चाकलान, युवराज चाकलान, केशव बागडोलिये, ऋषभ हरितोष, अर्चित हरितोष, कालीचरण चतुर्वेदी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, उनके अनुज लक्ष्मण व माता सीता की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर रामलीला समिति के संरक्षक राम सरदार, नरेंद्र अधिकारी, अनिल सिखौला, मंत्री प्रदीप पत्थरवाले, अध्यक्ष नितिन अधिकारी, निर्देशक दुष्यंत कुएंपेवाले, संयोजक मधुसूदन हेम्मनके, कोषाध्यक्ष शोभित खेड़ेवाले, प्रबंधक उदित वशिष्ठ, स्वागत मंत्री सत्यम अधिकारी, प्रवीण खेड़ेवाले, आलोक चौहान, शिवम अधिकारी, नितीश सिखौला, शशांक सिखौला, गौरव चक्रपाणि, तन्मय सरदार, विनीत सिखौला, नवनीत चक्रपाणि, अरुण भक्त, केतन पत्थरवाले, आकाश सिखौला, हर्षित अधिकारी, राघव ठेकेदार, देवांश अधिकारी, अभिषेक चाकलान, अभिषेक भक्त, अक्षित सिखौला, माधव गौतम, आशीष शर्मा, गोविन्द मल्ल, कृष्णा सिखौला, येशू चाकलान, दीपक सैनी, अनुज सिखौला ,विश्वम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply