हरिद्वार, 29 अक्टूबर। सीतापुर स्थित धूमसिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा छह से बारहवीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल हुए और अपनी ओजस्वी अभिव्यक्ति और प्रभावशाली संवाद शैली से निर्णायकों एवं उपस्थित लोगों को प्रभावित किया। विद्यालय के निदेशक मुकुल चौहान और प्रधानाचार्या साधना भाटिया के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता में नेहा पंत, प्राची त्यागी, डा.नीतू त्यागी ने निर्णायक की भूमिका निभायी।
श्प्रतियोगिता में कक्षा छह में राधिका प्रथम, लक्ष मल्होत्रा द्वितीय और अर्चित नंद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा सात में अंश खत्री ने प्रथम, याशी ने द्वितीय और कृष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा आठ में केसर प्रथम, पलक द्वितीय और दिव्यांशी तृतीय तीसरे स्थान पर रही। कक्षा नौ एवं दस की श्रेणी में मानसी पंत ने प्रथम, आयुषी गुप्ता ने द्वितीय और राधिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा ग्यारह एवं बारह की श्रेणी में कृष्णा शर्मा प्रथम, श्रीजल कटियार द्वितीय और अमन यादव तृतीय स्थान पर रहे।
विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक मुकुल चौहान ने बताया कि विद्यार्थियों की वक्तृत्व क्षमता को निखारने, सार्वजनिक मंच पर आत्मविश्वास बढ़ाने और तार्किक चिंतन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या साधना भाटिया ने विजेताओं को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास, स्पष्ट विचार और प्रभावशाली संवाद ही सफलता एवं नेतृत्व की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता ने साबित किया कि जब विचारों को शब्दों की ताकत और आत्मविश्वास का साथ मिलता है, तो युवा प्रतिभाएं अपनी अलग पहचान बनाती हैं।




